गढ़वाः जमीन विवाद में 3 लोगों की मौत, तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस की टुकड़िया तैनात

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jun, 2022 06:05 PM

garhwa 3 killed in land dispute

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनि कुमार झा ने बताया कि बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे कृष्णा पासवान (23) और संतोष चंद्रवंशी (30) की कुछ लोगों ने पत्थर मार मार कर जान ले ली थी। उससे पहले इन दोनों ने कथित रूप से गोली मारकर 26 वर्षीय विमल कुमार सिंह की...

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में जमीन विवाद से जुड़ी हिंसक घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये घटनाएं बुधवार रात को सदर थानाक्षेत्र के सुखबंदा गांव में घटीं।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनि कुमार झा ने बताया कि बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे कृष्णा पासवान (23) और संतोष चंद्रवंशी (30) की कुछ लोगों ने पत्थर मार मार कर जान ले ली थी। उससे पहले इन दोनों ने कथित रूप से गोली मारकर 26 वर्षीय विमल कुमार सिंह की हत्या कर दी थी।

झा ने कहा, ‘‘ये घटनाएं किसी जमीनी विवाद से जुड़ी मालूम पड़ती हैं, मामले की जांच चल रही है। '' उन्होंने कहा कि गांव में तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस की टुकड़ी तैनात की गयी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!