राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दूरभाष पर की झारखंड HC के मुख्य न्यायाधीश से बात

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jan, 2021 03:56 PM

governor talks to jharkhand hc chief justice over telephone

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में आपराधिक एवं दुष्कर्म की घटनाओं के मद्देनजर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन से सोमवार को दूरभाष पर बातचीत की।

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में आपराधिक एवं दुष्कर्म की घटनाओं के मद्देनजर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन से सोमवार को दूरभाष पर बातचीत की।

मुर्मू ने कहा कि राज्य में आपराधिक एवं बलात्कार की घटनाओं के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए ताकि इन मामलों का त्वरित गति से निष्पादन हो सके तथा अपराधियों को शीघ्र ही सजा प्राप्त हो। वैसे मामलों जिनमें अभियुक्त तत्काल गिरफ्तार हो गए हों उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र दंडित करने का व्यवस्था हो।

इससे अपराधियों में भय का माहौल होगा और राज्य में इस प्रकार के अशोभनीय एवं निंदनीय घटना में कमी आएगी। राजपाल ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो झारखंड उच्च न्यायालय पूरे देश के समक्ष आपराधिक घटना, बलात्कार की घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रेरक एवं अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!