लोहरदगा के जंगल से मिला युवक-युवती का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 May, 2022 02:04 PM

half burnt body of a young woman found from the forest of lohardaga

जानकारी के अनुसार, मामला लोहरदगा जिले के सेन्‍हा थाना क्षेत्र का है। उगरा ग्राम के बिसाही जंगल में मंगलवार की रात युवक-युवती का अधजला शव मिला। जंगल मे एक पेड़ के नीचे दोनों शव को एक के ऊपर एक अधजला कर रखा हुआ था। स्‍थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना...

 

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के एक जंगल में युवक-युवती का अधजला शव मिला। शव के पास से मोबाइल और बाईक भी बरामद हुई है। इस घटना की सूचना से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला लोहरदगा जिले के सेन्‍हा थाना क्षेत्र का है। उगरा ग्राम के बिसाही जंगल में मंगलवार की रात युवक-युवती का अधजला शव मिला। जंगल मे एक पेड़ के नीचे दोनों शव को एक के ऊपर एक अधजला कर रखा हुआ था। स्‍थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सेन्‍हा थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी और डीएसपी मुख्‍यालय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन में जुट गये। युवक की पहचान उगरा कठल टोली के प्रताप महली और युवती का मुर्की की 19 वर्षीय सुशान्ति देवी के रूप में हुई है।

बता दें कि युवती अपनी बुआ के यहां रह कर सिलाई का काम सीख रही थी। वह रविवार को 4 बजे अपने घर जाने की बात कहकर निकली थी। वहीं युवक प्रताप महली अपने घर से घूमने के लिए निकला था तभी से वह दोनों अपने घर वापस नही पहुंचे। पुलिस को युवक की जेब से दो मोबाइल मिले हैं, पास में एक मोटरसाइकिल भी मिली है। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्‍या दो दिनों पूर्व कर उसे जलाने का प्रयास किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!