दुमका में पिकअप वैन से भारी मात्रा में बरामद हुआ विस्फोटक, ड्राइवर और खलासी फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Nov, 2021 06:29 PM

huge amount of explosives recovered from pickup van in dumka

पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक पिकअप वैन में नारियल के बोरे के नीचे छुपाकर पश्चिम बंगाल की ओर विस्फोटक लाने की सूचना पर देर रात एक संदिग्ध वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली गई।

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के नक्सल प्रभावित शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक पिकअप वैन में नारियल के बोरे के नीचे छुपाकर पश्चिम बंगाल की ओर विस्फोटक लाने की सूचना पर देर रात एक संदिग्ध वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली गई।

वैन से करीब 20 हजार जिलेटिन और पांच हजार डेटोनेटर बरामद किया गया है। हालांकि, इस पूरी कारर्वाई के दौरान मौके पर से पिकअप वैन के ड्राइवर और खलासी के फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुमका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी और शिकारीपाड़ा के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।

उल्लेखनीय है कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में पत्थर खदान और सैकड़ों स्टोन क्रशर संचालित है जहां चिप्स का वैध एवं अवैध कारोबार संचालित है। जहां कई वैध पत्थर खदान तो हैं साथ ही अवैध तौर पर पत्थर खदान संचालित किए जाते हैं। अवैध खदानों में अवैध रूप से लाए विस्फोटकों का इस्तेमाल होता रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!