Edited By Harman, Updated: 03 Feb, 2026 11:05 AM

JAC Board Exam 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा आज 3 फरवरी से शुरू हो गई हैं, जिसमें 7 लाख 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
JAC Board Exam 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा आज 3 फरवरी से शुरू हो गई हैं, जिसमें 7 लाख 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
1989 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। कुल 1,989 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जैक की ओर से सभी जिलों को परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 4,23,861 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए राज्यभर में 1,232 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 3,24,321 छात्रों ने आवेदन किया है, जिनके लिए 757 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान संकाय से 90,579, वाणिज्य संकाय से 21,195 और कला संकाय से 2,12,547 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। कक्षा 10 की परीक्षा सुबह नौ बजकर 45 मिनट से अपराह्न एक बजे तक होगी जबकि कक्षा 12 की परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक निर्धारित है। झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) के सचिव जयंत मिश्रा ने कहा, ''कक्षा 10 की परीक्षाएं व्यावसायिक विषयों के साथ शुरू हुईं और कक्षा 12 की परीक्षा दूसरी पाली में होंगी।'' उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, ''निष्पक्ष और स्वतंत्र परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और परीक्षा के दौरान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध है।'' कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी को और कक्षा 12 की परीक्षाएं 23 फरवरी को समाप्त होंगी। राज्य में 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव होंगे। मिश्रा ने कहा, ''हमने तारीखों के टकराव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से दिशा-निर्देश मांगे हैं। दिशा-निर्देशों के आधार पर हम आगे के फैसले लेंगे।''