Edited By Khushi, Updated: 09 Dec, 2023 02:30 PM

झारखंड के गिरिडीह जिले में 60 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की बीते शुक्रवार को मौत हो गई।
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में 60 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की बीते शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़के को गड्ढे में गिरने के 5 घंटे बाद उसमें से निकाला जा सका।
पुलिस ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदुआ पहाड़ी पर सुबह करीब 11 बजे 4 लड़के जामुन तोड़ने के लिए चढ़े थे। जामुन तोड़ने के दौरान करण भुइयां अवैध खदान के गड्ढे में गिर गया, जो 60 फुट गहरा था। 3 अन्य लड़कों ने कहा कि वे गड्ढे को नहीं देख सके क्योंकि यह झाड़ियों से ढका हुआ था।
5 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद शाम करीब 4 बजे बच्चे को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने बताया कि यह घटना सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कमांड एरिया में हुई।