36 राष्ट्रीय गेम्स के लिए झारखंड महिला एवम पुरुष हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Sep, 2022 05:14 PM

jharkhand women s and men s hockey team s special training

विशेष प्रशिक्षण शिविर में हॉकी झारखंड से चयनित पुरुष वर्ग से 27 तथा महिला वर्ग से 27 खिलाड़ी हैं इन खिलाड़यिों का आज से लेकर 26 सितंबर तक लगातार कैंप का आयोजन किया जाएगा। महिला एवम पुरुष दोनों वर्ग से कैंप में जो बेहतर 18-18 खिलादी होंगे।

रांचीः गुजरात में आयोजित 36 वे राष्ट्रीय खेल के लिए झारखंड सरकार खेल विभाग तथा झारखंड ओलंपिक संघ के तत्वाधान में हॉकी झारखंड के महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़यिों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आज से बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुरुआत की गई है।

विशेष प्रशिक्षण शिविर में हॉकी झारखंड से चयनित पुरुष वर्ग से 27 तथा महिला वर्ग से 27 खिलाड़ी हैं इन खिलाड़यिों का आज से लेकर 26 सितंबर तक लगातार कैंप का आयोजन किया जाएगा। महिला एवम पुरुष दोनों वर्ग से कैंप में जो बेहतर 18-18 खिलादी होंगे।

उन्हें चयनित कर राष्ट्रीय गेम्स के लिए हॉकी झारखंड की टीम से प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने आज सभी खिलाड़यिों को अपना संदेश देकर कैंप की शुरुआत कराई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!