Edited By Nitika, Updated: 07 Dec, 2023 03:47 PM

झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एल. खियांग्ते ने गुरुवार को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।
रांचीः झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एल. खियांग्ते ने गुरुवार को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पहले वह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर थे।
उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने कल यानि बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का तबादला कर दिया था और उनकी जगह पर एल ख्यांगते को राज्य के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया था। सिंह को अगले आदेश तक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान झारखंड रांची के महानिदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है।