झारखंड में लाख की खेती को मिला कृषि का दर्जा, अब किसानों के जीवन में होगा सुधार

Edited By Nitika, Updated: 18 Apr, 2023 12:35 PM

lac cultivation got agriculture status in jharkhand

झारखंड मंत्रिमंडल ने लाख की खेती को कृषि का दर्जा देने का फैसला किया ताकि इसका उत्पादन बढ़ाया जा सके और किसानों के जीवन में सुधार हो सके।

रांचीः झारखंड मंत्रिमंडल ने लाख की खेती को कृषि का दर्जा देने का फैसला किया ताकि इसका उत्पादन बढ़ाया जा सके और किसानों के जीवन में सुधार हो सके।

मंत्रिमंडल सचिव वंदना दादेल ने कहा कि इस कदम से लगभग चार लाख परिवारों, विशेषकर आदिवासियों को लाभ होगा, जो लाख की खेती करते हैं। लाख उत्पादन में झारखंड देश का अग्रणी राज्य है। राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान, रांची के निदेशक डॉ. अभिजीत कर ने कहा, "देश के कुल लाख उत्पादन में राज्य का योगदान लगभग 54 प्रतिशत है।"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फरवरी 2021 में घोषणा की थी कि उनकी सरकार लाख की खेती को कृषि का दर्जा देगी और इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी। मंत्रिमंडल ने 20 एजेंडे को मंजूरी दी। इसने झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने को भी मंजूरी दी। दादेल ने कहा कि परिषद तो है लेकिन दिशा-निर्देश तैयार नहीं किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!