नगर निगम चुनाव: नामांकन की अंतिम तिथि पर CM हेमंत सोरेन का दौरा, Helicopter दिखते ही 20 मिनट के लिए बंद होंगी प्रमुख सड़कें

Edited By Khushi, Updated: 04 Feb, 2026 01:28 PM

municipal corporation election cm hemant soren s visit on the last day of nomin

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर आज बुधवार, 4 फरवरी नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इस वजह से समाहरणालय में भारी भीड़ रहने की संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के धनबाद आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को...

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर आज बुधवार, 4 फरवरी नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। इस वजह से समाहरणालय में भारी भीड़ रहने की संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के धनबाद आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

CM का हेलीकॉप्टर दिखाई देने के बाद 20 मिनट के लिए बंद होगी प्रमुख सड़कें
नामांकन की अंतिम तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में प्रत्याशी, उनके समर्थक और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आज धनबाद समाहरणालय पहुंचेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर बरवाअड्डा हवाई अड्डा पर उतरना प्रस्तावित है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दिखाई देने के बाद बरवाअड्डा से सिटी सेंटर तक का रास्ता करीब 20 मिनट के लिए पूरी तरह खाली कराया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने तक उस मार्ग पर किसी भी वाहन का परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा गोल बिल्डिंग से मेमको मोड़ तक और विनोद बिहारी चौक से मेमको मोड़ तक भी कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा। दोनों कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। समाहरणालय के आसपास बैरिकेडिंग की जाएगी और केवल अधिकृत वाहनों को ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी।

यातायात को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा
ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नजर आते ही शहर की कुछ प्रमुख सड़कों को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा ताकि मुख्यमंत्री का काफिला बिना किसी रुकावट के गोल्फ ग्राउंड तक पहुंच सके। काफिला गोल्फ ग्राउंड पहुंचने के बाद यातायात को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। आम लोगों की परेशानी कम हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!