Municipal Election: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, रांची और आदित्यपुर में मेयर का पद ST के लिए आरक्षित; पढ़ें पूरी खबर

Edited By Khushi, Updated: 19 Oct, 2025 02:47 PM

municipal election preparations for municipal election in jharkhand are

Municipal Election: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, रांची और आदित्यपुर नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित रहेगा।

Municipal Election: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, रांची और आदित्यपुर नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित रहेगा।

9 में से 4 मेयर पदों को ही रखा गया आरक्षित
वहीं गिरिडीह में मेयर की सीट अनुसूचित जाति (एससी) को और हजारीबाग में पिछड़ी जाति (ओबीसी) को मिलेगी। बाकी के 5 नगर निगम- देवघर, धनबाद, चास, मेदिनीनगर और मानगो- अनारक्षित रहेंगे। राज्य सरकार ने हाल ही में नगरपालिका निर्वाचन नियमावली में संशोधन किया है, जिसके बाद नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती, इसलिए 9 में से 4 मेयर पदों को ही आरक्षित रखा गया है।

संशोधित नियमावली के तहत राज्य के 9 नगर निगमों को जनसंख्या के हिसाब से ‘क’ और ‘ख’ वर्ग में बांटा गया है।
•    ‘क’ वर्ग: 10 लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम (रांची और धनबाद)
•    ‘ख’ वर्ग: 10 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम (बाकी सात नगर निगम)
‘क’ वर्ग से एक नगर निगम (रांची) आरक्षित किया गया है, जबकि ‘ख’ वर्ग से तीन निगम — आदित्यपुर, गिरिडीह और हजारीबाग — को आरक्षण की श्रेणी में रखा गया है।

वहीं, जिन वार्डों में किसी वर्ग की आबादी 1% से कम है, वहां उस वर्ग के लिए आरक्षण नहीं होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!