स्वास्थ्य मंत्री की पहल के बाद झारखंड में पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल खत्म

Edited By Nitika, Updated: 08 Aug, 2020 02:27 PM

para medical workers strike ends in jharkhand

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल के बाद अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को शुक्रवार को खत्म कर दिया।

 

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल के बाद अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल को शुक्रवार को खत्म कर दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ प्रोजेक्ट भवन में हुए एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हड़ताल पर गए कर्मियों को परिवार का हिस्सा बताया और कहा कि परिवार का एक सदस्य रूठ जाता है तो उसे मना लिया जाता है। पारा मेडिकल कर्मियों ने सरकार के आग्रह पर हड़ताल को समाप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। कोरोना संक्रमण के बाद मिल जुलकर आपस में बैठक जो भी समस्याएं है उसे सुलझा लिया जाएगा। बता दें कि पिछले 3 दिनों से पारा मेडिकल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार धीमी हो गई थी। कई जिलों में सैंपलिंग का काम भी तकरीबन बंद हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!