PM Modi ने बिरसा मुंडा के परपोते के निधन पर जताया शोक, कहा- यह झारखंड के जनजातीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति

Edited By Khushi, Updated: 29 Nov, 2024 03:00 PM

pm modi expressed grief over the death of birsa munda s great

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

नई दिल्ली/ रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे।''

बता दें कि झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी। उनके सिर में खून के थक्के जमा हो गये थे। मंगल मुंडा को मंगलवार को खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया था। उनका ऑपरेशन किया गया। मंगल मुंडा की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मुंडा 45 वर्ष के थे। उन्होंने राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!