अगले 6 दिनों तक नहीं थमेगी बारिश: 3 जिलों में रेड अलर्ट, वज्रपात और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Aug, 2026 05:28 PM

red alert for heavy rain in 3 districts of jharkhand

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसून के सक्रिय रहने के कारण झारखंड में मंगलवार को मौसम बेहद सक्रिय रहा। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सोमवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, बोकारो, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

यह भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश का कहर: उत्तराखंड के 4 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को भी चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में रेड अलर्ट रहेगा। गढ़वा, पलामू और लातेहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन कई स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। 22 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात हो सकता है। 23 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर फिर बन सकता है। ऐसे में अगले छह दिनों तक झारखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क होने के आसार नहीं हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!