Jharkhand में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Edited By Khushi, Updated: 07 Sep, 2025 10:16 AM

security forces clash with maoist rebels in jharkhand

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ सुबह-सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर शुरू हुई।

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ सुबह-सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर शुरू हुई।

कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा, ‘‘सुबह-सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। बाद में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक शव बरामद किया गया है। पहचान की प्रक्रिया जारी है।'' सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चाईबासा पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र में रेला पराल क्षेत्र में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद हैं जिसके बाद पुलिस व सीआरपीएफ टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस की सर्च के दौरान नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई और एक नक्सली मारा गया। मारा गया नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन है। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!