Bokaro News: करंट लगने से मवेशियों की मौत के बाद 2 समुदायों के बीच पथराव, 15 से अधिक लोग घायल

Edited By Nitika, Updated: 18 Jun, 2024 09:08 AM

stone pelting between 2 communities after death of cattle

झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में सोमवार को करंट लगने से मवेशियों की मौत के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के दौरान पथराव की घटना में अंचल अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में सोमवार को करंट लगने से मवेशियों की मौत के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के दौरान पथराव की घटना में अंचल अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भरर बस्ती में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर पथराव शुरू गया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगर पुलिस उपाधीक्षक (चास) आलोक रंजन और चास के अंचल अधिकारी दिवाकर दिवेदी समेत पुलिसकर्मियों को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पथराव में दोनों के अलावा कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, दोनो समुदायों के दस से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

बताया जाता है कि करंट लगने से दो भैंस की मौत हो गई थी, जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने विशेष समुदाय के लोगों की विद्युत आपूर्ति को ठप कर दिया। इसी कारण विवाद बढ़ने के बाद मारपीट होने लगी। लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी। देखते देखते स्थिति विस्फोटक हो गई। आक्रोशित लोगो ने एक-दूसरे की पिटाई करनी शुरू कर दी तथा एक बाइक को पुल से नीचे नदी में फेंक दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, इस दौरान कई अधिकारी समेत पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना के बाद भरर बस्ती पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट चलानी पड़ी है। भरर बस्ती तथा उसके पड़ोस में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!