शर्मनाकः ओडिसा से फुटबाल मैच खेलकर लौट रही किशोरी से 2 लड़कों ने किया दुष्कर्म

Edited By Nitika, Updated: 04 Aug, 2022 02:43 PM

teenager was misdeed by 2 boys

झारखंड के रांची में एक लड़की से 2 किशोरों ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

रांचीः झारखंड के रांची में एक लड़की से 2 किशोरों ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 15 वर्षीय एक लड़की सोमवार को ओडिशा में फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रही थी, तभी उसकी मुलाकात 2 लड़कों से हुई। लड़की ने पुलिस को बताया, “रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही खूंटी का एक लड़का, जिसे मैं सोशल मीडिया के जरिए जानती थी, मुझसे मिलना चाहता था। वह शाम लगभग 7  बजे एक दोस्त के साथ बाइक से सतरंजी मार्केट आया और मुझे अपने गांव ले गया।'' लड़की ने आरोप लगाया कि गांव में वे उसे एक घर में ले गए जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

वहीं पुलिस ने बताया कि लड़की ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद इस मामले में लगभग 17 वर्ष के 2 लड़कों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (रांची-ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा कि लड़की की चिकित्सा जांच करवाई गई है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!