Ranchi के पुंदाग में मिली नाबालिग की लाश, पहले चाकू से गोदा फिर चार मंजिला इमारत से फेंका नीचे...खौफनाक मर्डर से दहली राजधानी

Edited By Khushi, Updated: 04 Feb, 2026 06:20 PM

the body of a minor girl was found in pundag ranchi she was first stabbed repe

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला आज सामने आया है। 16 वर्षीय जसीम मंसूरी का क्षत-विक्षत शव लाजपत नगर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन चार मंजिला अपाटर्मेंट से बरामद किया...

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला आज सामने आया है। 16 वर्षीय जसीम मंसूरी का क्षत-विक्षत शव लाजपत नगर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन चार मंजिला अपाटर्मेंट से बरामद किया गया है। मृतक रांची के पंडरा स्थित मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था।

अपाटर्मेंट में मिला नाबालिग का शव
प्रथम द्दष्टया शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि जसीम की पहले चाकू से हमला कर हत्या की गई और इसके बाद शव को अपाटर्मेंट की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी पीके मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, जसीम मंसूरी 2 जनवरी से लापता था। इस संबंध में पंडरा ओपी में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया गया था। बुधवार को परिजन उसकी तलाश करते हुए पुंदाग इलाके के उक्त निर्माणाधीन अपाटर्मेंट पहुंचे, जहां उसका शव पड़ा मिला।

जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा
मृतक के पिता अजीम मंसूरी ने बताया कि जसीम का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। वह पेंटिंग का काम करता था और सामान्य जीवन जी रहा था। बेटे की इस तरह हत्या से पूरा परिवार सदमे में है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि यह मामला स्पष्ट रूप से हत्या का है। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आपसी विवाद के बाद पहले मारपीट की गई और फिर जसीम की हत्या कर दी गई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!