दूल्हे के भेष में बारात लेकर पहुंची लड़की, निभाई गई शादी की रस्में, फिर अचानक खुल गई पोल

Edited By Khushi, Updated: 25 Jan, 2023 06:05 PM

the girl arrived in the guise of the groom with a wedding procession

झारखंड के रामगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लड़की से शादी रचाने लड़का नहीं बल्कि एक लड़की पहुंच गई। शादी पूरी होने से पहले ही दूल्हे के भेष में आई लड़की की पोल खुल गई

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लड़की से शादी रचाने लड़का नहीं बल्कि एक लड़की पहुंच गई। शादी पूरी होने से पहले ही दूल्हे के भेष में आई लड़की की पोल खुल गई, जिसके बाद मंडप में जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दूल्हे के भेष में शादी करने पहुंची लड़की
मामला जिले के गोला थाना क्षेत्र के जारीडीह गांव का है। यहां बारात लेकर दूल्हे के भेष में शादी करने एक लड़की पहुंच गई। इस दौरान शादी की कई रस्में भी पूरी हो गई। फिर अचानक दूल्हे के हावभाव देख दुल्हन के परिजनों को उस पर शक हुआ। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे से कपड़े उतारने की मांग की। दूल्हा कपड़े उतारने को राजी नहीं हो रहा था, लेकिन परिजन कपड़े उतारने की जिद पर अड़ गए, जिसके बाद दूल्हे ने कपड़े उतारे। इसके बाद जो दिखा उससे सभी की आंखें फटी रह गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद दुल्हन है बेसुध
बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। एक मुखिया ने ही ये शादी तय कराई थी। इस दौरान लड़की के परिजनों से एक गलती हो गई। न तो वह दूल्हे से मिले, न उन्होंने दूल्हे की फोटो देखी। उन्होंने फोन पर ही लड़के वालों से शादी की बात पक्की कर ली। दूल्हे के घरवालों को बताया गया था कि लड़का बाहर रहकर कमाता है। उसकी आमदनी काफी अच्छी है। दुल्हन के घरवालों के आगे ये शर्त भी रखी गई थी कि सारे आयोजन एक दिन में ही करने हैं, जिसके बाद दुल्हन के घरवालों ने शादी की तैयारियां पूरी की। अपने रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड देकर बुलाया। दुल्हन पक्ष ने इस शादी के आयोजन को लेकर काफी पैसे खर्च किए थे। वहीं, घटना के बाद से दुल्हन और दुल्हन पक्ष के लोग सदमे में हैं। साथ ही काफी आक्रोशित भी है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!