Edited By Khushi, Updated: 12 May, 2025 06:18 PM

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक सीपी सिंह पर निशाना साधा है। इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा विधायक सीपी सिंह जैसे नेताओं की जहरीली जुबान ही इस देश में नफरत की असली जड़ है।
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक सीपी सिंह पर निशाना साधा है। इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा विधायक सीपी सिंह जैसे नेताओं की जहरीली जुबान ही इस देश में नफरत की असली जड़ है।
डॉ. अंसारी ने कहा कि एक बच्चे की सोशल मीडिया पर की गई गलती को आप आईएसआईएस से जोड़ रहे हैं, ये सिर्फ ओछी राजनीति है और आपकी मानसिक दिवालियापन का प्रमाण भी। अगर आपके पास सबूत है तो कानून को सौंपिए, लेकिन धर्म-विशेष, मौलवियों और मदरसों को बदनाम करने का ठेका आपको किसने दिया है? जहर उगलने वाले नेता याद रखें, देशद्रोह की असली जड़ आपकी सोच है। आपकी यह घृणित सोच न तो देशभक्ति है, न राष्ट्र सुरक्षा की चिंता बल्कि समाज को बांटने वाली एक खतरनाक साजिश है। आप बार-बार मुसलमानों को टारगेट करते हैं, क्या यही है आपका राष्ट्रवाद?
डॉ. अंसारी ने कहा कि मैं आपको खुली चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो एक भी सबूत देश के सामने रखें कि वो युवक किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है। वरना चुपचाप अपने राजनीतिक रिटायरमेंट की तैयारी कीजिए। आपको सोचना चाहिए कि उस मासूम बच्चे की मां पर क्या बीत रही होगी? एक मां की बेबसी, उसका रोता हुआ चेहरा और उसकी हाय आपको ज़रूर लगेगी। डॉ. अंसारी ने कहा कि देश को आप जैसे नफरत के सौदागरों से ही सबसे बड़ा खतरा है। कानून पर भरोसा रखिए, नफरत फैलाना बंद करिए। उन्होंने कहा कि मैं बार-बार आपको नसीहत दे रहा हूं कि आप सुधर जाइए। यह आपके लिए हित में होगा। जहर उगलना बंद कीजिए।'