Ranchi के बाजारों में आ गया गरीबों का नौलखा हार! कम कीमत, शानदार कारीगरी से महिलाएं हो रहीं आकर्षित

Edited By Khushi, Updated: 26 Feb, 2026 04:24 PM

the poor man s naulakha necklace has arrived in the markets of ranchi women are

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के बाजारों में इन दिनों बेंत से बना एक बेहद खूबसूरत हार लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस हार की कारीगरी इतनी शानदार है कि जो भी इसे देखता है, एक बार रुककर जरूर निहारता है।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के बाजारों में इन दिनों बेंत से बना एक बेहद खूबसूरत हार लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस हार की कारीगरी इतनी शानदार है कि जो भी इसे देखता है, एक बार रुककर जरूर निहारता है। खास बात यह है कि यह हार पूरी तरह से असली नेकलेस जैसा दिखता है, लेकिन इसे बेंत से तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹150 से ₹300 के बीच है, जिससे यह हर बजट में आसानी से मिल जाता है।

3 से 4 घंटे में तैयार होता है एक हार

इस हार को बनाने वाले कलाकार संदीप बताते हैं कि एक हार तैयार करने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगता है। यह स्थानीय कला का बेहतरीन उदाहरण है। हार को इस तरह से गूंथा जाता है कि पहली नजर में यह असली गहने जैसा लगता है। इसमें बीच-बीच में सुंदर मोती लगाए गए हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। लोग इसे “गरीबों का नौलखा हार” भी कह रहे हैं, क्योंकि कम कीमत में यह बहुत ही आकर्षक लुक देता है। साथ ही यह इको-फ्रेंडली भी है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता।

पूरा सेट उपलब्ध – हार, ब्रेसलेट और इयररिंग्स

यहां सिर्फ हार ही नहीं, बल्कि पूरा सेट उपलब्ध है। बेंत से बने ब्रेसलेट और इयररिंग्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इयररिंग्स में भी सुंदर मोती और लटकन लगे हैं, जो इसे और खास बनाते हैं। अगर कोई इस पूरे सेट को पहन ले, तो उसका पूरा लुक बदल जाता है। हार की पांच वैरायटी उपलब्ध हैं — रानी हार, नेकलेस, पट्टी हार और सिंपल डिजाइन। खासतौर पर महिलाएं इयररिंग्स और हार की खरीदारी में ज्यादा रुचि दिखा रही हैं।

ग्राहकों को पसंद आ रहा यूनिक और बजट फ्रेंडली गहना

शॉपिंग करने आई ग्राहक अर्चना ने बताया कि उन्होंने पहली बार बेंत से बना इतना सुंदर हार देखा है। उनका कहना है कि यह यूनिक भी है, इको-फ्रेंडली भी और बजट में भी है। किसी खास कार्यक्रम में पहनने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है, क्योंकि इसे पहनने से अलग और आकर्षक लुक मिलता है। कम कीमत, शानदार कारीगरी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता—इन्हीं खूबियों की वजह से रांची की मार्केट में यह बेंत का हार लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!