बस यात्रियों को लगेगा झटका, इस राज्य में जल्द बढ़ सकता है किराया

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jun, 2026 11:20 AM

bus fares in jharkhand may rise soon

एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में डीजल, यूरिया, स्पेयर पार्ट्स और टॉल टैक्स की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। इससे बस संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

Jharkhand News: झारखंड में बस यात्रियों को जल्द ही महंगा सफर करना पड़ सकता है। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और परिचालन खर्च में इजाफे को देखते हुए झारखंड बस ओनर एसोसिएशन ने निजी बसों के किराए में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य के परिवहन सचिव को सौंपा है। प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय 4 जून को होने वाली बस मालिकों की बैठक में लिया जाएगा। 

एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में डीजल, यूरिया, स्पेयर पार्ट्स और टॉल टैक्स की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। इससे बस संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान किराए पर बसों का संचालन करना मुश्किल हो गया है, इसलिए किराए में संशोधन आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 के बाद बस किराए में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है, जबकि इस अवधि में ईंधन और अन्य परिचालन खर्च कई गुना बढ़ चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- SC-ST युवाओं को मिलेगी मुफ्त ड्राइविंग ट्रेनिंग, रहने और खाने की भी सुविधा; इस दिन तक करें आवेदन

दूसरी ओर बिहार सरकार पहले ही बस किराये में बढ़ोतरी कर चुकी है, जिसके कारण बिहार आने-जाने वाली बसों में संशोधित किराया लागू है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो रांची से जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, गढ़वा, डालटनगंज, गुमला, सिमडेगा, चतरा समेत राज्य के विभिन्न रूटों पर यात्रियों को अधिक किराया देना होगा। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बसों का किराया भी बढ़ जाएगा। बस संचालकों के अनुसार वर्तमान में रांची से पटना का सामान्य किराया लगभग 500 रुपये है, जो बढ़ोतरी के बाद करीब 600 रुपए तक पहुंच सकता है। 

यह भी पढ़ें- वार्ड सदस्या के पति की बेरहमी से हत्या, घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिला ट्रैक्टर; इलाके में सनसनी

इसी तरह रांची से कोलकाता और अन्य प्रमुख शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है। एसोसिएशन ने बताया कि फिलहाल कोडरमा रूट की कुछ बसों में मौखिक रूप से किराया बढ़ाया गया है, जबकि अन्य रूटों पर अंतिम फैसला बैठक के बाद लिया जाएगा। यदि किराए में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि लागू होती है तो 100 रुपए का किराया बढ़कर 115 से 120 रुपए और 200 रुपए का किराया 230 से 240 रुपए तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!