Edited By Khushi, Updated: 14 Sep, 2023 12:54 PM

झारखंड के कई हिस्सों में आज बारिश होगी। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।
रांची: झारखंड के कई हिस्सों में आज बारिश होगी। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 14 सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना भी जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 सितंबर के बाद से किसी तरह का अलर्ट नहीं है, लेकिन तब तक लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है। वहीं, आज जिन इलाकों में बारिश की संभावना है उनमें रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला के साथ- साथ पश्चिम सिंहभूम के साथ- साथ राज्य के कई जिले शामिल हैं।
राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।