हजारीबाग में नमकीन बनाने की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, खौलते तेल में गिरने से झुलसे 3 बाल मजदूर

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Oct, 2022 12:32 PM

traumatic accident in salt making factory in hazaribagh

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने को बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि बाल मजदूरी प्रतिबंधित होने के बावजूद फैक्ट्री में बाल मजदूर काम कैसे कर रहे थे?

 

हजारीबागः झारखंड के हजारी बाग में नमकीन और लड्डू बनाने की एक फैक्ट्री में बुधवार एवं बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि को खौलते तेल की कड़ाही में गिरने से तीन बाल मजदूर बुरी तरह झुलस गये।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने को बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि बाल मजदूरी प्रतिबंधित होने के बावजूद फैक्ट्री में बाल मजदूर काम कैसे कर रहे थे? तीनों बच्चों को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि इन बच्चों में 14 वर्षीय पिंटू कुमार, 12 वर्षीय रंजन कुमार और 15 वर्षीय नीतेश कुमार मांझी शामिल हैं। तीनों बिहार के रहने वाले हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!