झारखंड में कार और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, अन्य 6 घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jan, 2022 06:02 PM

two killed in face to face collision between car and auto in jharkhand

पुलिस के अनुसार संतोष केटरिंग का काम करता था। कुटियातु में शादी में काम करने पांच महिलाओं को ऑटो से लेकर जा रहा था। इसी दौरान सिरखाटोली में सामने से आ रही मारुति स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई।

रांचीः झारखंड में रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिरखाटोली में बुधवार को कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में कृष्णापुरी चुटिया संतोष यादव (60) और करमी देवी (50) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार संतोष केटरिंग का काम करता था। कुटियातु में शादी में काम करने पांच महिलाओं को ऑटो से लेकर जा रहा था। इसी दौरान सिरखाटोली में सामने से आ रही मारुति स्विफ्ट कार से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पीसीआर 18 के पुलिसकर्मी सभी घायलों को नामकुम सीएचसी ले गए। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

रिम्स पहुंचने पर डाक्टरों ने संतोष और करमी को मृत घोषित कर दिया। कार 12 डोगरा रेजीमेंट के कैप्टन उथैया की बताई जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घायलों की पहचान की जा रही है। ऑटो सवार सभी घायलों का रिम्स में इलाज चल रहा है जबकि कार सवार अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!