कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा, पथराव में महिला पुलिसकर्मी समेत 3 घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2020 05:56 PM

uproar over funeral of corona infected

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव दो लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान जोरदार हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों के पथराव में महिला पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए।

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर में कोरोना पॉजिटिव दो लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान जोरदार हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों के पथराव में महिला पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण से साकची की 88 साल की महिला एवं सोनारी खूंटाडीह के 71 साल के बुजुर्ग की शनिवार को मौत हो गई थी। स्थानीय प्रशासन ने तय किया कि भुइयांडीह सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थानीय लोगों को जैसे ही कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार की जानकारी मिली तो उन्होंने इलाके में संक्रमण के फैलाव की आशंका जताते हुए विरोध शुरू कर दिया।

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों से कहा कि शवदाह गृह में शव जलाने से किसी तरह का संक्रमण नहीं फैलता है। इसके बाद अधिकांश लोग समझ गए और शांत हो गए। वहीं कुछ महिलाओं ने पीछे से दो महिला पुलिसकर्मियों पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल महिला पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पथराव करने वाली महिलाओं के अलावा कुछ और लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!