Dhanbad News: 18 घंटे की मेहनत लाई रंग, Indian Idol 16 के टॉप-12 में धनबाद के अभिषेक कुमार

Edited By Khushi, Updated: 02 Feb, 2026 11:44 AM

18 hours of hard work pays off abhishek kumar from dhanbad makes it to the top

Dhanbad News: कोयलांचल की मिट्टी से निकलकर एक बार फिर झारखंड का नाम रोशन होने जा रहा है। धनबाद के प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार ने अपनी सुरीली आवाज और कड़ी मेहनत के बल पर इंडियन आइडल सीजन-16 के टॉप-12 में जगह बना ली है। अब वे देश के सबसे बड़े...

Dhanbad News: कोयलांचल की मिट्टी से निकलकर एक बार फिर झारखंड का नाम रोशन होने जा रहा है। धनबाद के प्रतिभाशाली गायक अभिषेक कुमार ने अपनी सुरीली आवाज और कड़ी मेहनत के बल पर इंडियन आइडल सीजन-16 के टॉप-12 में जगह बना ली है। अब वे देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो के लाइव गाला राउंड में नजर आएंगे।

अभिषेक रोज करीब 18 घंटे तक रियाज कर रहे हैं
इंडियन आइडल सीजन-16 का प्रसारण सोनी टीवी पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे किया जाएगा। इस सप्ताहांत से शो का पहला गाला राउंड शुरू हो रहा है, जिसे ‘प्रीमियम पार्टी राउंड’ नाम दिया गया है। इस राउंड में मुकाबला पहले से ज्यादा कठिन होने वाला है। अभिषेक के पिता अजय शाह ने बताया कि यह राउंड काफी चुनौतीपूर्ण है और अभिषेक पूरी मेहनत से इसकी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक रोज करीब 18 घंटे तक रियाज कर रहे हैं। हर सुर, हर भाव और हर शब्द पर बारीकी से काम किया जा रहा है। उनका एक ही सपना है कि वे कोयलांचल और धनबाद का नाम पूरे देश में रोशन करें। अभिषेक ने बताया कि शो में जल्द ही वोटिंग लाइन खोली जाएगी। उन्होंने धनबाद, झारखंड और कोयलांचल के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक वोट देकर उनका समर्थन करें। अभिषेक ने कहा, “आपका एक वोट मेरे सपने को सच कर सकता है।” अपनी संगीत यात्रा के बारे में अभिषेक ने बताया कि उनके पहले गुरु उनके मामा पंकज सांवरिया रहे हैं, जिन्होंने उन्हें संगीत की शुरुआती शिक्षा दी। इसके बाद लगातार अभ्यास, मंचीय कार्यक्रमों और गुरुजनों के मार्गदर्शन से उन्होंने खुद को और निखारा।

धनबाद और कोयलांचल के लोगों को अपने इस बेटे पर गर्व है
अभिषेक अब तक उदित नारायण और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज गायकों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। देशभर के दर्शकों के सामने अपनी कला प्रस्तुत करने को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। धनबाद और झारखंड के संगीत प्रेमियों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। अभिषेक की सफलता के पीछे उनके पिता अजय शाह का संघर्ष भी बेहद प्रेरणादायक है। अजय शाह पिछले 20–25 वर्षों से धनबाद के सरायढेला जगजीवन नगर इलाके में पार्क के सामने ठेला लगाकर गुपचुप बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना था कि उनका बेटा संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए और आज वह सपना साकार होता नजर आ रहा है।

अजय शाह ने बताया कि अभिषेक की शुरुआती पढ़ाई कक्षा 1 से 5 तक डीएवी बनियाहीर, झरिया में हुई। इसके बाद कक्षा 5 से 12 तक की पढ़ाई उन्होंने डीएवी कोयला नगर, धनबाद से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए अभिषेक दिल्ली गए, जहां से उन्होंने एमए की पढ़ाई पूरी की।करीब 5 साल की उम्र से ही अभिषेक ने संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने जागरण, मंदिरों और कई स्टेज शो में अपनी प्रस्तुति दी। लगातार संघर्ष और मेहनत के बाद आज वे इंडियन आइडल सीजन-16 जैसे बड़े मंच तक पहुंचे हैं। धनबाद और कोयलांचल के लोगों को अपने इस बेटे पर गर्व है। सभी को उम्मीद है कि अभिषेक अपनी आवाज के जादू से इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतकर झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!