बेतिया के इस स्कूल में भीषण गर्मी के कारण अचानक 20 बच्चे हुए बेहोश, DEO ने दिए जांच के आदेश

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Jul, 2024 12:56 PM

20 children suddenly fainted due to extreme heat in this school of bettiah

बिहार के बेतिया जिले में  भीषण गर्मी के कारण गुरुवार को अचानक करीब 20 स्कूली बच्चे बेहोश हो गए। छात्रों को बेहोश होते देख शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बच्चों के परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी स्कूल में पहुंच गए। बाद में सभी बच्चों...

बेतिया: बिहार के बेतिया जिले में  भीषण गर्मी के कारण गुरुवार को अचानक करीब 20 स्कूली बच्चे बेहोश हो गए। छात्रों को बेहोश होते देख शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बच्चों के परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी स्कूल में पहुंच गए। बाद में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

PunjabKesari

पढ़ाई कर रहे थे सभी बच्चे
जानकारी के मुताबिक, मामला बैरिया बाजार स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र-छात्राएं प्रतिदिन की तरह अपने विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे तभी अचानक 20 छात्र-छात्राओं को बेचैनी होने लगी। कुछ छात्र बेहोश होने लगे। आनन फानन में शिक्षकों ने सभी छात्रों को बैरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार कर उनके अभिभावक के साथ घर भेज दिया। वहीं, 5 छात्राओं की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

PunjabKesari

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सूचना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने जीएमसीएच अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना और जांच के आदेश दिए। बता दें कि सभी छात्राओं का इलाज जारी है। इलाजरत छात्राओं में कोमल कुमारी, सुन्दरी कुमारी, पुष्पा कुमारी, ज्योति कुमारी और पूजा कुमारी शामिल हैं। इधर, स्कूल के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार राय ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण उनको बैठाने में परेशानी होती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!