Edited By Harman, Updated: 10 Dec, 2024 03:47 PM
![3 people died in a road accident 1 seriously injured](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_12image_15_46_502643155single2164-ll.jpg)
झारखंड के देवघर जिले में सोमवार रात शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 2 महिलाओं और एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
रांची: झारखंड के देवघर जिले में सोमवार रात शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 2 महिलाओं और एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा देवघर जिले के पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य सड़क पर हुआ। मृतकों में दुबराजपुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय बसंती देवी, 65 वर्षीय पुनकु देवी तथा आसना गांव का रहने वाला बाइक सवार युवक 20 वर्षीय मुकेश कोल था। वहीं संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिलाएं शादी में नेग-पननेती लेकर नाचते-गाते पोखरा जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल संजू देवी का इलाज जारी है।