Outsource कर्मचारियों को बड़ी राहत, इस सरकार ने बढ़ाया वेतन...पढें पूरी खबर

Edited By Khushi, Updated: 18 Feb, 2026 11:48 AM

big relief for outsourced employees government increases salaries read the f

Jharkhand News: राज्य सरकार ने हजारों आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके मासिक मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में 17 फरवरी को वित्त विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने हजारों आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके मासिक मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में 17 फरवरी को वित्त विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Outsource कर्मचारियों को बड़ी राहत
राज्य सरकार ने आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वित्त विभाग के अवर सचिव विजय नारायण सिंह के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में करीब 35 प्रकार के पदों पर काम करने वाले कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। इन पदों में मल्टी टास्किंग स्टाफ, ड्राइवर, कुक, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, असिस्टेंट सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

सरकार के फैसले के अनुसार आउटसोर्स कंपनियों को मिलने वाले कमीशन की राशि भी तय कर दी गई है। साथ ही, किसी पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें भी स्पष्ट कर दी गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में प्रति माह लगभग 4 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये से अधिक तक की बढ़ोतरी की गई है। उदाहरण के तौर पर, कंप्यूटर ऑपरेटर को अब हर महीने 21,951 रुपये कैश इन हैंड मिलेंगे।

सरकार द्वारा तय की गई राशि में बीमा, पीएफ, जीएसटी और कंपनी के कमीशन की रकम को अलग-अलग दर्शाया गया है। इससे अब विभागों और कार्यालयों को आउटसोर्स कंपनियों को भुगतान करते समय यह साफ रहेगा कि किस मद में कितनी राशि दी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!