संजीव मुखिया का पता बताने वाले को 3 लाख........ NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड पर बिहार पुलिस ने रखा नकद इनाम

Edited By Harman, Updated: 10 Apr, 2025 03:36 PM

bihar police placed a cash reward of rs 3 lakh on sanjeev mukhiya

बिहार पुलिस ने आर्थिक अपराधों और अन्य अपराधों से संबंधित कई मामलों में वांछित तीन अपराधियों की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले के लिए नकद इनाम देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है।...

Bihar Police: बिहार पुलिस ने आर्थिक अपराधों और अन्य अपराधों से संबंधित कई मामलों में वांछित तीन अपराधियों की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले के लिए नकद इनाम देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है। अधिसूचना में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति पुलिस को तीन अपराधियों - संजीव कुमार सिंह उर्फ ​​संजीव मुखिया, शुभम कुमार और राजकिशोर कुमार को पकड़वाने में मदद करेगा, उसे नकद इनाम दिया जाएगा।

संजीव मुखिया बिहार पुलिस द्वारा चार मामलों में वांछित

अधिसूचना के अनुसार जहां मुखिया की गिरफ्तारी के लिए तीन लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है, वहीं शुभम कुमार और राजकिशोर कुमार की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘तीनों अपराधी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) और पुलिस द्वारा वांछित हैं।संजीव मुखिया बिहार पुलिस द्वारा चार मामलों में वांछित है, जबकि शुभम कुमार और राजकिशोर दो-दो आपराधिक मामलों को लेकर वांछित हैं।''

NEET 2024 पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया

नालंदा के एक सरकारी कॉलेज के पूर्व तकनीकी सहायक संजीव मुखिया पर आरोप है कि वह नीट (यूजी -चिकित्सा प्रवेश परीक्षा) 2024 पेपर लीक का मास्टरमाइंड रहा है । उस पर मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएसएसी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3) पेपर लीक मामले में लिप्त रहने का आरोप है। नीट (यूजी) पेपर लीक मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है। जांच से पता चला है कि संजीव मुखिया का गिरोह बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में सक्रिय है। माना जाता है कि यह गिरोह हरियाणा में पशु चिकित्सकों और अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं तथा उत्तर प्रदेश में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के लिए भी जिम्मेदार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!