BJP अध्यक्ष बनने पर सैलरी से लेकर सुविधाओं तक क्या-क्या मिलता है? जानिए

Edited By Harman, Updated: 15 Dec, 2025 10:24 AM

what do you get on becoming the bjp president from salary to facilities

BJP National President Salary: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP national working president) नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड...

BJP National President Salary: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP National Working President) नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को इस पद के लिए चुना है। वहीं लोगों के मन में यह सवाल आता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिलती है? वेतन के अलावा और कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती है?

कितना होता है मासिक वेतन?

जानकारी हो कि भाजपा अध्यक्ष का पद संवैधानिक नहीं है। इसलिए उन्हें सरकार की ओर से कोई वेतन नहीं दिया जाता। BJP अध्यक्ष को पार्टी खुद अपने फंड से वेतन और अन्य सुविधाएं देती है। पार्टी की ओर से इस संबंधी कोई आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक जारी नहीं किए जाते। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हर महीने 1 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा अन्य खर्चों के लिए अलग से बजट उपलब्ध कराया जाता है।

क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

BJP अध्यक्ष को कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। पार्टी की तरफ से एक सुरक्षा से लैस बढ़िया आवास और कार्यालय दिया जाता है। इसके अलावा अध्यक्ष को  सुरक्षा और ड्राइवर समेत गाड़ी दी जाती है। साथ ही काम में सहायता के लिए स्टाफ, निजी सचिव, सलाहकार और मीडिया टीम दी जाती है। फिलहाल कायस्थ जाति से ताल्लुक रखने वाले नितिन नबीन भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान लेंगे।

बता दें कि नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनका जन्म पटना में हुआ। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं। पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!