Edited By Swati Sharma, Updated: 17 May, 2025 01:45 PM

Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक नर्स का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बंजरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित नर्स ममता (35) का...
Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक नर्स का शव बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बंजरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित नर्स ममता (35) का शव फंदा से लटका हुआ बरामद किया गया है। वह पिछले तीन वर्षों से इसी केंद्र पर कार्यरत थीं। घटना के बाद परिजन स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठकर विरोध करने लगे। सुबह जैसे ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, परिजन और स्थानीय लोग विरोध करते हुए स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा करने लगे। काफी देर स्थिति हंगामेदार बनी रही। बाद में एएसपी शिवम धाकड़ ने खुद आकर परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया तब कही जाकर स्थिति नियंत्रित हो पाई।
मेरी पत्नी की हत्या की गई...
ममता के पति राजेश राम ने बताया कि गुरुवार की रात 12 बजे उनकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी। ममता ने बताया था कि उसका किसी सफाईकर्मी से झगड़ा हो गया है। उन्होंने पत्नी को विवाद न करने की सलाह दी थी। इसके बाद ममता ने कहा कि वह सोने जा रही है। शुक्रवार सुबह उन्हें थाने से सूचना मिली कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। राजेश ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की साजिशपूर्ण हत्या की गई है।