जदयू के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष महेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Dec, 2025 06:18 PM

nitish kumar news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पुनपुन पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष स्वर्गीय महेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म में शिरकत की।

Nitish Kumar News:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को पुनपुन पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष स्वर्गीय महेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने रसिलचक गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

परिवार से मिलकर जताया शोक, ढांढस बंधाया

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय महेन्द्र सिंह के परिजनों से मुलाकात की और इस दुखद घड़ी में उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेन्द्र सिंह का सामाजिक और राजनीतिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है।

PunjabKesari

कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और राजनीतिक नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में— विधायक श्याम रजक,विधान पार्षद नीरज कुमार,विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जदयू संगठन के लिए अपूरणीय क्षति

स्थानीय नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय महेन्द्र सिंह लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहे और पुनपुन क्षेत्र में जदयू को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके निधन से पार्टी और क्षेत्र को गहरी क्षति पहुंची है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!