1- अणे मार्ग में होली का रंग, मुख्यमंत्री नीतीश ने नेताओं और जनता संग मनाई खुशियां

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Mar, 2025 10:13 PM

cm nitish kumar holi milan

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास 1, अणे मार्ग पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जहां उन्होंने आम जनता, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास 1, अणे मार्ग पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जहां उन्होंने आम जनता, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों में उत्साह देखने को मिला, वहीं उन्होंने भी सभी को सद्भावना और खुशियों से भरी होली मनाने का संदेश दिया।

 

नेताओं और अधिकारियों का लगा तांता

इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और अधिकारी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद संजय कुमार झा, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव समेत विधायक, विधान पार्षद और कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

होली की उमंग में डूबा मुख्यमंत्री आवास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार बताया और सभी को शांति और समृद्धि की कामना के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लेने की सलाह दी। मौके पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!