HC ने Rahul Gandhi की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित, गृह मंत्री Shah पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Edited By Khushi, Updated: 17 May, 2023 12:23 PM

hc reserves verdict on rahul gandhi s plea made objectionable

झारखंड उच्च न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में रांची में दायर एक आपराधिक मुकदमे के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से दायर याचिका पर बीते मंगलवार को...

Ranchi: झारखंड उच्च न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्री (Amit Shah) अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में रांची में दायर एक आपराधिक मुकदमे के सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से दायर याचिका पर बीते मंगलवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें- झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा कामकाज का लेखा-जोखा
ये भी पढ़ें- शादी से इनकार करने पर पंचायत ने महिला को दी तालीबानी सजा, बाल काटे... चूना पोता फिर गांव से निकाला

2018 में नवीन झा ने राहुल गांधी पर लगाया था ये आरोप

न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की अदालत ने नवीन झा की ओर से दायर एक आपराधिक शिकायत पर राहुल गांधी द्वारा दायर आपराधिक विविध याचिका पर सुनवाई पूरी की। बता दें कि नवीन झा ने आरोप लगाया था कि 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान चाईबासा में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें- हजारीबाग के अस्पताल में इलाज के लिए आए मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
ये भी पढ़ें- सरयू राय का आरोप- जमशेदपुर BJP के महानगर अध्यक्ष की दबंगई से रुका पेयजल परियोजना का कार्य

PunjabKesari

नवीन झा ने याचिका में कहा गया था ये... 
झा ने 24 अप्रैल, 2022 को दायर की गई अपनी याचिका में कहा था कि राहुल गांधी द्वारा बैठक में दिए गए बयान का उनके द्वारा खंडन नहीं किया गया है और यह भाजपा, उसके सदस्यों और कार्यकर्ताओं का अपमान है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बुधवार तक अपनी दलीलों का सार लिखित रूप में जमा करने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में गांधी के खिलाफ झारखंड में 3 मामले दर्ज हैं जिनमें से 2 राजधानी रांची में और 1 चाईबासा में दर्ज है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!