Jharkhand News... 7 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे Hemant Soren

Edited By Khushi, Updated: 04 Jul, 2024 11:45 AM

hemant soren will take oath as chief minister on july 7

हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे।

रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान हेमंत सोरेन की कैबिनेट में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे।

"सरकार बनाने की सारी प्रक्रिया कर ली गई है पूरी"
बीते बुधवार को हेमंत सोरेन से पत्रकारों ने जब पूछा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में आप लोगों को बता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं, बता दें कि नई सरकार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन लोगों को मंत्री बनाया जाएगा। चर्चा है कि मंत्रिमंडल में 3 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

चंपई सोरेन ने CM पद से दे दिया इस्तीफा 
बता दें कि बीते बुधवार को चंपई सोरेन ने सीएम पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल का नेता चुना।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!