दिल्ली में RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जगदानंद रहे नदारद, Tejashwi ने कह दी ये बड़ी बात

Edited By Nitika, Updated: 09 Oct, 2022 03:25 PM

jagdanand was absent from the meeting of rjd national executive

दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक से जगदानंद सिंह नदारद रहे। इस घटनाक्रम पर जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आना नहीं आना उनका फैसला है, वहीं दूसरी तरफ जगदानंद के समर्थकों ने...

दिल्ली/पटनाः दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक से जगदानंद सिंह नदारद रहे। इस घटनाक्रम पर जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आना नहीं आना उनका फैसला है, वहीं दूसरी तरफ जगदानंद के समर्थकों ने उनकी तबीयत खराब होने का हवाला दिया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जगदानंद सिंह के बेटे और मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह पहुंचे हैं। जगदानंद के बैठक में नहीं आने और उनकी नाराजगी के सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा कि वो पार्टी के बहुत छोटे कार्यकर्ता हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नहीं आने के संबंध में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ही बताएंगे। सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्हें किसी से कोई नाराजगी नहीं है। लालू प्रसाद उनके नेता हैं और वो पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए आए हैं।

बता दें कि अपने बेटे सुधाकर सिंह के नीतीश कैबिनेट के इस्तीफे के बाद से जगदानंद सिंह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित अन्य नेताओं से नाराज चल रहे हैं। उनके राजद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलें भी जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!