मंत्री इरफान अंसारी ने बांग्ला भाषा में शपथ ग्रहण कर BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा धर्मनिरपेक्षता का असली पाठ हमसे सीखे

Edited By Harman, Updated: 10 Dec, 2024 11:00 AM

minister irfan ansari targeted bjp by taking oath in bengali language

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कल झारखंड विधानसभा में बांग्ला भाषा में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हमें बांग्लादेशी कहकर बदनाम करने का प्रयास करती है। लेकिन बांग्ला भाषा में शपथ लेकर हमने...

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कल झारखंड विधानसभा में बांग्ला भाषा में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हमें बांग्लादेशी कहकर बदनाम करने का प्रयास करती है। लेकिन बांग्ला भाषा में शपथ लेकर हमने धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया है और यह साबित किया है कि भाषा से किसी की राष्ट्रीयता तय नहीं होती।

इरफान अंसारी ने कहा कि अगर बांग्ला बोलने से कोई बांग्लादेशी होता है, तो आज का मेरा यह कदम भाजपा के उन नेताओं के लिए करारा जवाब है, जो बांग्ला समाज का अपमान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल और बांग्ला समाज हमारे दिल में बसते हैं, और उनके प्रति हमारा गहरा सम्मान है। भाजपा को धर्मनिरपेक्षता का असली पाठ हमसे सीखने की जरूरत है।

बता दें कि सोमवार 9 दिसंबर को झारखंड विधानसभा सत्र आगाज हुआ जो कि 12 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन  प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में विधायकों को शपथ दिलाई गई। आज मंगलवार को भी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!