JMM विधायक ने आइटम सॉन्ग में किया अभिनय, झारखंड में मचा नया Music Video का तहलका; BJP ने जताई आपत्ति

Edited By Khushi, Updated: 24 Jan, 2026 02:17 PM

jmm mla acts in item song new music video creates a stir in jharkhand bjp rais

Jharkhand News: झारखंड की राजनीति में इन दिनों एक म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा तेज है। खरसावां के विधायक दशरथ गगराई अपने नए आइटम सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मी अंदाज में गाड़ी से एंट्री, दमदार स्टाइल और म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग—यह सब किसी...

Jharkhand News: झारखंड की राजनीति में इन दिनों एक म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा तेज है। खरसावां के विधायक दशरथ गगराई अपने नए आइटम सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मी अंदाज में गाड़ी से एंट्री, दमदार स्टाइल और म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग—यह सब किसी फिल्मी सितारे का नहीं, बल्कि एक मौजूदा विधायक का है।

वीडियो में दशरथ गगराई का अंदाज पूरी तरह फिल्मी और मॉडर्न
साउथ फिल्मों के हीरो की तरह गाड़ी से एंट्री लेता नजर आने वाला यह शख्स कोई अभिनेता नहीं, बल्कि खरसावां से विधायक दशरथ गगराई हैं। वह हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो “नशा चढ़ाओ जान” में नजर आए हैं। इस गाने में उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि अपनी आवाज भी दी है। वीडियो में दशरथ गगराई का अंदाज पूरी तरह फिल्मी और मॉडर्न है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, एक्सप्रेशन और स्टाइल देखकर कोई यह अंदाज़ा नहीं लगा सकता कि वह राजनीति से जुड़े हैं। गाने को एक हाई-एनर्जी आइटम सॉन्ग के रूप में फिल्माया गया है, जिसमें रंगीन लोकेशन, आकर्षक कोरियोग्राफी और तेज म्यूजिक है।

गगराई को गाना, लिखना और अभिनय करना पसंद
इस अनोखे प्रयोग पर बात करते हुए विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि उनके अंदर बचपन से ही एक कलाकार रहा है। उन्हें गाना, लिखना और अभिनय करना पसंद है। उन्होंने बताया कि यह गाना सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है, ताकि लोग उनका रचनात्मक पक्ष भी देख सकें। दशरथ गगराई ने यह भी जानकारी दी कि 26 जनवरी तक उनका एक और गाना रिलीज होगा, जिसमें उनकी पत्नी भी अभिनय करती नजर आएंगी। यह गाना झारखंड में ही शूट किया गया है। शूटिंग टीम कोलकाता से आई थी और गाने की भाषा हो रखी गई है। इसे आधुनिक तकनीक और नए स्टाइल में फिल्माया गया है, ताकि पारंपरिक भाषा को नया रूप दिया जा सके।

"झारखंड में पूरा सिस्टम ही नशे में चल रहा है"
म्यूजिक वीडियो सामने आने के बाद सियासत भी गरमा गई है। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार और सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे झारखंड में पूरा सिस्टम ही नशे में चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक जमीन लूट, कोयला लूट और अपराध के नशे की बात होती थी, लेकिन अब एक विधायक के अश्लील आइटम सॉन्ग में अभिनय का मामला सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग झारखंडी संस्कृति और मूल्यों की बात करते हैं, वे इस तरह के गानों में अभिनय कर समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज को सही दिशा दिखानी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अगर विधायक इसे एआई से बना वीडियो बताते हैं, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!