Edited By Khushi, Updated: 15 Jan, 2026 11:00 AM

Ranchi News: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बने। रांची में राज्य भाजपा के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने साहू को निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं और...
Ranchi News: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बने। रांची में राज्य भाजपा के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने साहू को निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की। अध्यक्ष पद की घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर उरांव ने कहा कि मैं चुनाव प्रभारी हूं। झारखंड में सभी का सहयोग मिला। मुझे उम्मीद है कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड की भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने अपने चुनाव की यादें कार्यकर्ताओं के साथ साझा की।
"झारखंड में आज अपहरण, हत्या, विधि व्यवस्था चरमरा गई है"
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन शुभ है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि आदित्य साहू सरल सौम्य और संगठन के प्रति ईमानदार है। इनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूती मिलेगी। इनके नेतृत्व में राज्य और देश के पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि आज लक्ष्य के साथ चुनौती भी है। कार्यकर्ता इनके नेतृत्व में सभी चुनौती को हासिल करेंगे। 2029 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। आज के इस शुभ अवसर पर यह कहा जा सकता है कि झारखंड के गठन जिस उद्देश्य के साथ हुआ है उसे भाजपा जरूर पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में आज अपहरण, हत्या, विधि व्यवस्था चरमरा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू के साथ राजनीति का एक लंबा सफर तय किया है। बूथ स्तर से प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर साथ रहा। झारखंड राज्य को भाजपा ने ही बनाया है और आज 25 वर्ष के बाद भी झारखंड उस स्थान पर नहीं है जहां पर 25 वर्ष में राज्य को होना चाहिए था।
"संगठन को बढ़ाने के लिए तन- मन से लगा रहूंगा"
बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी के पास संगठित कार्यकर्ता नहीं है। हमें अपने ताकत को पहचानना है। तभी अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि रांची सहित झारखंड के अन्य राज्य में चरमराती विधि व्यवस्था के खिलाफ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसमें दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श पर चल कर ही प्राप्त किया है। हमारे नेता गरीबी में भी खेत खलिहान, गांव शहर तक जा जा कर पार्टी का कार्य किया हैं। साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। उन्होंने झारखंड के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संगठन को बढ़ाने के लिए तन- मन से लगा रहूंगा। भाजपा झारखंड प्रदेश के अभिभावकों के अनुभव से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, सांसद प्रदीप वर्मा और कार्यकर्ताओं से कहा कि मुझे सुसज्जित पार्टी मिली है, ताकतवर कार्यकर्ता भी मिले है। सभी के साथ मिल कर पार्टी के अंतिम पायदान पर खड़े कार्यकर्ता को आगे लाने का काम करूंगा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है।