संबंध बनाने से किया मना, इसलिए बेटे को मार डाला, आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर...

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Mar, 2026 03:10 PM

mother was not willing to have s x so man killed son

7 साल के मासूम ऋषिकेश की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। एकतरफा प्यार में नाकाम पड़ोसी सिकंदर चौधरी ने बच्चे की मां से बदला लेने के लिए इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक तरफा प्यार और वासना की आग में अंधे हुए पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। करजा थाना क्षेत्र में 27 फरवरी से लापता 7 वर्षीय मासूम ऋषिकेश की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने पड़ोसी सिकंदर चौधरी (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूल किया है कि बच्चे की मां द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने और बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने मासूम को तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। 

बेइज्जती का बदला और खौफनाक साजिश 

दो बच्चों के पिता सिकंदर चौधरी ने पुलिसिया पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह लंबे समय से ऋषिकेश की मां पर बुरी नजर रखता था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। महिला द्वारा विरोध करने और पति को बताने की धमकी देने से तिलमिलाए सिकंदर ने उसे 'बर्बाद' करने की ठानी। 27 फरवरी की दोपहर, जब ऋषिकेश घर के बाहर खेल रहा था, आरोपी उसे मिठाई का लालच देकर सुनसान खेत में ले गया। 

उंगलियां काट कर गड्ढे में दबाया 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी बर्बरता का वर्णन करते हुए बताया कि वह बच्चे को सिर्फ मारना नहीं, बल्कि तड़पाना चाहता था। उसने धारदार हथियार से मासूम के हाथ और पैरों की उंगलियां काट दीं। आरोपी के अनुसार, उसने ऐसा इसलिए किया ताकि अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो जाए और वह भागकर किसी को नाम न बता सके। इसके बाद उसने बच्चे को दो फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। 

यह भी पढ़ें- होटल ले जाकर बेटियों के साथ दुष्कर्म करता था पिता, पत्नी ने ही खोला पति का कच्चा चिट्ठा और फिर...

10 दिन बाद ऐसे खुला राज 

घटना के 10 दिन बाद, 8 मार्च की सुबह खेत में आवारा कुत्तों को मिट्टी खोदते देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। वहां से आ रही दुर्गंध के बाद जब जांच की गई, तो ऋषिकेश का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। माता-पिता ने कपड़ों के आधार पर अपने कलेजे के टुकड़े की पहचान की। मृत मासूम के पिता अशोक सिंह और मां सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने बताया कि आरोपी उसे अक्सर परेशान करता था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इस हद तक गिर जाएगा। 

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में देर रात एनकाउंटर...पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश, मुठभेड़ में एक को लगी गोली

पुलिस की कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल 

मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार के संदेह के आधार पर सिकंदर को हिरासत में लिया गया था, जिसने कड़ी पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीडी ट्रायल (Speedy Trial) सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!