रफ्तार का कहर! सड़क पार कर रहे 6 वर्षीय मासूम को अनियंत्रित बोलेरो ने कुचला, बेटे की मौत से सदमे में परिवार

Edited By Harman, Updated: 05 Mar, 2026 10:11 AM

bihar muzaffarpur 6 year old child dies in road accident

Bihar Road Accident News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ सड़क पार कर रहे 6 वर्षीय बच्चे को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण...

Bihar Road Accident News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ सड़क पार कर रहे 6 वर्षीय बच्चे को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चालक को पकड़कर बुरी तरह से पीट लहूलहुान कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, साहेबगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतपट्टी माधोपुर हजारी गांव के रुप में हुई। मृतक बच्चे की पहचान साहेबगंज निवासी विपिन बैठा के 6 वर्षीय पुत्र सत्यम उर्फ ऋषभ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्यम शाम के समय घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह सड़क पार करने लगा, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आक्रोशित भीड़ ने चालक की जमकर की धुनाई

हादसे के बाद चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। बच्चे की लाश देख गुस्साए लोगों ने चालक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

जांच में जुटी पुलिस

गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने तुरंत सीएचसी साहेबगंज में भर्ती कराया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज (SKMCH) रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बोलेरो को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!