Edited By Harman, Updated: 02 Mar, 2026 04:27 PM

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पीड़ित बच्ची अपनी रिश्तेदारी में होली मनाने आई थी, लेकिन दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस मामले में...
Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पीड़ित बच्ची अपनी रिश्तेदारी में होली मनाने आई थी, लेकिन दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए आरोपी
पीड़ित बच्ची अपनी बुआ के घर होली मनाने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बुआ के ही गांव के रहने वाले दो युवक उसे बहला-फुसलाकर गांव के बाहर एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से बच्ची के साथ घिनौना काम किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को उसी हाल में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह रोते-बिलखते घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी देते ही बच्ची गहरे सदमे में चली गई और बेहोश हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई।
दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में
इधर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।