Gaura Bauram Assembly Seat: गौड़ा बौराम विधानसभा सीट पर बीजेपी से बदला लेना चाहते हैं मुकेश सहनी II Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 22 May, 2025 05:22 PM

2020 के विधानसभा चुनाव में गौड़ा बौराम सीट से स्वर्णा सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। स्वर्णा सिंह 59 हजार पांच सौ 38 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं तो आरजेडी कैंडिडेट अफजल अली खान 52 हजार दो सौ 58 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से...

Gaura Bauram Assembly Seat: बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है गौड़ा बौराम विधानसभा सीट भी है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर पहली बार चुनाव 2010 में हुए, जिसमें जेडीयू कैंडिडेट इजहार अहमद ने जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

वहीं 2015 में हुए चुनाव में जेडीयू की टिकट पर मदन सहनी ने चुनाव जीता था। 2020 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी की टिकट पर स्वर्णा सिंह ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया था लेकिन बाद में स्वर्णा सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। 

Gaura Bauram Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में गौड़ा बौराम सीट से स्वर्णा सिंह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। स्वर्णा सिंह 59 हजार पांच सौ 38 वोट लाकर पहले स्थान पर रहीं थीं तो आरजेडी कैंडिडेट अफजल अली खान 52 हजार दो सौ 58 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से स्वर्णा सिंह ने अफजल अली खान को सात हजार दो सौ 80 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट राजीव कुमार ठाकुर 9 हजार एक सौ 23 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Gaura Bauram Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा के चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट मदन सहनी चुनाव जीते थे। मदन सहनी को कुल 51 हजार चार सौ तीन वोट मिले थे तो दूसरे नंबर पर रहे एलजेपी कैंडिडेट विनोद सहनी रहे थे। विनोद सहनी को कुल 37 हाजर तीन सौ 41 वोट मिले थे। वहीं 7 हजार वोट के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा। 
PunjabKesari

Gaura Bauram Seat Result 2010।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजों पर नजर 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट इजहार अहमद ने जीत हासिल की थी। इजहार अहमद  को कुल 33 हजार दो सौ 58 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के महावीर प्रसाद रहे थे। महावीर प्रसाद को कुल 22 हजार छह सौ 56 वोट मिले थे तो तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट नागेश्वर प्रसाद को  कुल 14 हजार तीन सौ 96 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

गौड़ा बौराम सीट पर मुकेश सहनी और बीजेपी उम्मीदवार में इस बार कड़ा मुकाबला होगा। बीजेपी से इस बार मुकेश सहनी हिसाब किताब बराबर करना चाहते हैं। अब वक्त ही बताएगा कि गौड़ा बौराम की जनता किसके सिर पर ताज पहनाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!