Bihar Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए Good News! कई विभागों में होंगी बंपर भर्तियां, पढ़ें पूरी जानकारी

Edited By Geeta, Updated: 07 Feb, 2025 05:51 PM

sarkari naukri in bihar bihar job vacancy 2025

Bihar Sarkari Naukri: बिहार(Bihar) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, बिहार में अगले आने वाले कुछ महीनों में कई विभागों में सरकारी नौकरी(Sarkari Naukari) की बंपर बहाली होने वाली है।

Bihar Sarkari Naukri: बिहार (Bihar) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, बिहार में अगले आने वाले कुछ महीनों में कई विभागों में नौकरी (Government Job) की बंपर बहाली होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में 2 लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। अधिक से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्तियों की संख्या मांगी है। जानकारी के मुताबिक, विभिन्न विभागों में रिक्तियों की उपलब्धता की समीक्षा खुद मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा कर रहे हैं। 

 

एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती

बताया जा रहा है कि, करीब 1 लाख पदों पर विभिन्न संवर्गों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए रिक्तियों की सूची संबंधित आयोगों को भेज भी दी गयी हैं। यहां आपको बता दें कि, जो रिक्तियों की सूची भेजी गई है उनमें से सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा, स्वास्थ्य और गृह विभाग से संबंधित हैं। अराजपत्रित और राजपत्रित दोनों प्रकार के पदों पर रिक्तियों के प्रस्ताव विभागों से मांगे गये हैं। इसके साथ ही कॉलेज और विवि के शिक्षकों के 4,261 पदों को भरा जाएगा। वहीं पदों को भरे जाने की जिम्मेदारी राज्य विवि सेवा आयोग को दी गयी है।

 

किस विभाग में कितने पद हैं खाली:-

 

विभाग

 

खाली पद

शिक्षा

75291

स्वास्थ्य

45734

गृह

41414

जल संसाधन

13712

ग्रामीण विकास

11784

पंचायती राज

5551

कृषि

3015

पशु एवं मत्स्य संसाधन

4814

आपदा प्रबंधन

1065

उर्जा

5563

खाद्य उपभोक्त्ता

6261

सामान्य प्रशासन

3845

श्रम संसाधन

5039

भवन निर्माण

3828

मंत्रिमंडल सचिवालय

2994

वाणिज्य कर

1479

समाज कल्याण

1844

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!