Shahpur Assembly Seat: शाहपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे ।। Bihar Election 2020

Edited By Nitika, Updated: 11 Oct, 2020 01:11 PM

बिहार का शाहपुर विधानसभा सीट (Shahpur Assembly Seat) आरा लोकसभा के तहत आता है। बाबू बीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि होने के चलते आरा का एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व रहा है। 1951 में ही शाहपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था।

 

आराः बिहार का शाहपुर विधानसभा सीट (Shahpur Assembly Seat) आरा लोकसभा के तहत आता है। बाबू बीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि होने के चलते आरा का एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व रहा है। 1951 में ही शाहपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था।

1951 में शाहपुर सीट से रामानंद तिवारी ने एसपी पार्टी की टिकट से जीत हासिल की थी। 1957 में इस सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर रामानंद तिवारी ने जीत हासिल की थी। रामानंद तिवारी ने शाहपुर सीट से 1962 में एक बार फिर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की थी। वहीं 1967 और 1969 में संगठन सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर रामानंद तिवारी ने अपना वर्चस्व बरकरार रखा था। वहीं 1972 में शाहपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) के कैंडिडेट सूरजनाथ चौबे ने विरोधियों को पस्त कर दिया था। 1977 में यहां से जनता पार्टी के कैंडिडेट जय नारायण मिश्रा ने जीत का परचम लहराया था।

वहीं 1980 में यहां से कांग्रेस कैंडिडेट आनंद शर्मा ने विरोधियों को करारी शिकस्त दे दी थी। 1985 में शाहपुर सीट से कांग्रेस (Congress) कैंडिडेट बिंदेश्वरी दुबे ने जीत हासिल की थी तो 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शाहपुर से जनता पार्टी के कैंडिडेट धर्मपाल सिंह ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। वहीं 1995 के शाहपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल के कैंडिडेट धर्मपाल सिंह ने जीत हासिल किया था। 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां से आरजेडी (RJD) के कैंडिडेट शिवानंद तिवारी ने जनता का भरोसा हासिल जीत हासिल की थी तो 2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट से बीजेपी (BJP) की टिकट पर मुन्नी देवी ने जीत हासिल किया था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट राहुल तिवारी ने जीत का परचम लहराया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शाहपुर सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर राहुल तिवारी ने जीत हासिल की थी। राहुल तिवारी ने चुनाव में 69 हजार 315 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट विशेश्वर ओझा को 54 हजार 745 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राहुल तिवारी ने विशेश्वर ओझा को 14 हजार 570 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं जाप एल के कैंडिडेट कृष्ण बिहारी सिंह, 3 हजार 680 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शाहपुर सीट पर बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मुन्नी देवी ने जीत हासिल की थी। मुन्नी देवी ने 44 हजार 795 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट धर्मपाल सिंह ने 36 हजार 584 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मुन्नी देवी ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट धर्मपाल सिंह को 8 हजार 211 वोट से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) के कैंडिडेट कृष्ण बिहारी सिंह, 11 हजार 274 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में शाहपुर सीट से बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट मुन्नी देवी ने जीत हासिल की थी। मुन्नी देवी ने 34 हजार 121 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शिवानंद तिवारी को 31 हजार 314 वोट मिला था। इस तरह से बीजेपी (BJP) की कैंडिडेट मुन्नी देवी ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट शिवानंद तिवारी के 2 हजार 807 वोट के कम अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट धर्मपाल सिंह, 18 हजार 766 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन  (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!