Edited By Ramanjot, Updated: 26 Aug, 2023 12:03 PM

शाश्वत गौतम ने कांग्रेस छोड़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास पर शाश्वत गौतम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह मौजूद रहे। बता दें...
पटनाः शाश्वत गौतम ने कांग्रेस छोड़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास पर शाश्वत गौतम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह मौजूद रहे। बता दें कि शाश्वत गौतम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए काम कर चुके हैं।
2012 से 2017 तक नीतीश के साथ किया काम
शाश्वत ने 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम किया। वहीं महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद वे कांग्रेस के साथ चले गए थे। पिछले लोकसभा चुनाव के पहले शाश्वत ने राहुल गांधी के इमेज बिल्डिंग का काम किया। वे 2019 में कांग्रेस के डेटा एंड कम्युनिकेशन हेड थे। शाश्वत बिहार के पूर्वी चंपारण के चइता गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग और व्यवसाय प्रबंधन में डिग्री हासिल की है। अमेरिका की जॉर्ज वांशिंगटन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री ली। वर्ष 2012 में जॉर्ज वांशिंगटन यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में जीतने वाले वे एकमात्र विदेशी छात्र थे।

तेजस्वी के नेतृत्व में बनेगी महागठबंधन की सरकार: शाश्वत
राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शाश्वत ने दावा किया कि आगामी चुनावों में बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, "लालू यादव ने बीमार होने के बावजूद मुझे राजद का सदस्य बनाने के लिए अपने आवास पर निमंत्रित किया और भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"