Bihar Politics: 30 मार्च को बिहार आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, इस जिले से करेंगे चुनाव का शंखनाद...तैयारियां पूरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Mar, 2025 05:16 PM

union home minister amit shah will visit bihar on march 30

Bihar Politics: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आगमन को लेकर गोपालगंज तैयार है और यहां ऐतिहासिक जनसभा होगी। डॉ. जायसवाल मंगलवार को गोपालगंज...

Bihar Politics: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आगमन को लेकर गोपालगंज तैयार है और यहां ऐतिहासिक जनसभा होगी। डॉ. जायसवाल मंगलवार को गोपालगंज पहुंचे और उन्होंने अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।        

Amit Shah के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग- Dilip Jaiswal

गोपालगंज जाने के क्रम में डॉ. जायसवाल (Dilip Jaiswal) का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। गोपालगंज पहुंचने पर डॉ. जायसवाल  (Amit Shah) ने कहा कि शाह 30 मार्च को गोपालगंज पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि गोपालगंज के लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उनमें दिखा उत्साह और जोश साफ परिलक्षित करता है कि अपने गृह मंत्री के आगमन को लेकर गोपालगंज न केवल तैयार है बल्कि भाजपा संग इतिहास रचने को भी यह इलाका तैयार है। उन्होंने बताया कि अमित शाह की होने वाली जनसभा में बड़ी भीड़ उमड़ने वाली है। जनसभा को लेकर आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग है।        

बिहार में कमल और मजबूती से खिलेगा- Dilip Jaiswal

डॉ. जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने इस दौरे के क्रम में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे और नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस बैठक में संगठन की मजबूती और विजय संकल्प को लेकर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है और बिहार में कमल और मजबूती से खिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!