Valentine’s Day 2026: क्यों है 14 फरवरी 'प्यार' का सबसे खास दिन, क्यों आज के ही दिन मनाया जाता है वैलेंटाइन डे? जानें इतिहास, महत्व और Self-Love का संदेश

Edited By Khushi, Updated: 14 Feb, 2026 02:09 PM

valentine s day 2026 why february 14th is the most special day of love learn i

Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन वीक का इंतजार अब खत्म हो चुका है। 7 फरवरी से शुरू हुआ प्यार का यह हफ्ता आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे 2026 के साथ अपने खास मुकाम पर पहुंच गया है। दुनिया भर में लोग इस दिन को प्यार और रिश्तों के जश्न के तौर पर मना रहे...

Valentine’s Day 2026: वैलेंटाइन वीक का इंतजार अब खत्म हो चुका है। 7 फरवरी से शुरू हुआ प्यार का यह हफ्ता आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे 2026 के साथ अपने खास मुकाम पर पहुंच गया है। दुनिया भर में लोग इस दिन को प्यार और रिश्तों के जश्न के तौर पर मना रहे हैं। वैलेंटाइन डे को ‘डे ऑफ लव’ भी कहा जाता है। यह सिर्फ कपल्स का दिन नहीं, बल्कि हर उस रिश्ते का दिन है जिसमें प्यार और अपनापन हो।

खुद से प्यार करना भी है जरूरी

आजकल कई लोग वैलेंटाइन डे को ‘सेल्फ-लव डे’ के रूप में भी मनाते हैं। इसका मतलब है खुद का ख्याल रखना, अपनी पसंद की चीजें करना और खुद को खुश रखना। चाहे आप सिंगल हों या किसी रिश्ते में, इस दिन का असली मतलब प्यार को महसूस करना और उसे खुलकर जीना है।

वैलेंटाइन डे का इतिहास

वैलेंटाइन डे की जड़ें प्राचीन रोमन त्योहार ‘लूपर्कालिया’ से जुड़ी मानी जाती हैं, जो फरवरी के मध्य में मनाया जाता था। बाद में पोप गेलैसियस प्रथम ने इस त्योहार को समाप्त कर 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की। कहा जाता है कि सेंट वैलेंटाइन एक पादरी थे, जिन्होंने राजा के आदेश के खिलाफ जाकर चुपचाप प्रेमी जोड़ों की शादी करवाई। राजा चाहता था कि युवा पुरुष शादी न करें और युद्ध में जाएं। इसी वजह से सेंट वैलेंटाइन को सजा दी गई। मान्यता है कि उन्होंने जेल से अपने एक दोस्त को खत लिखा था, जिस पर अंत में लिखा था – “From your Valentine.” यहीं से यह परंपरा शुरू हुई।

कैसे शुरू हुआ कार्ड और गिफ्ट देने का चलन

करीब 14वीं शताब्दी से यह दिन रोमांस और प्रेम से जुड़ गया। 1500 के दशक में लोग अपने प्रियजनों को हाथ से लिखे संदेश भेजते थे। समय के साथ हाथ से बने कार्ड की जगह बाजार में मिलने वाले कार्ड्स ने ले ली। आज लाल गुलाब, चॉकलेट और दिल के आकार के गिफ्ट वैलेंटाइन डे की पहचान बन चुके हैं। लोग अपने पार्टनर, क्रश या किसी खास व्यक्ति के लिए गिफ्ट, सरप्राइज और रोमांटिक डेट प्लान करते हैं।

वैलेंटाइन वीक के सात दिन

वैलेंटाइन डे से पहले पूरा एक हफ्ता प्यार को समर्पित होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे मनाया जाता है। इन सबके बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो इस हफ्ते का सबसे खास दिन होता है।

सिर्फ कपल्स नहीं, हर रिश्ते का दिन

आज वैलेंटाइन डे सिर्फ प्रेमी जोड़ों तक सीमित नहीं है। दोस्त, परिवार और अपने करीबियों के साथ भी यह दिन मनाया जाता है। यह दिन याद दिलाता है कि रिश्तों में प्यार के साथ सम्मान और भरोसा भी जरूरी है। अंत में, वैलेंटाइन डे का मकसद सिर्फ एक है – अपने दिल की बात कहना और अपनों को यह एहसास दिलाना कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!